×

फिल्म पोन्नियन सेल्वन के सेट से लीक हुई Aishwarya Rai और Trisha Krishnan की तस्वीर, फैंस कर रहे तारीफ

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आने वाले दिनों में फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन में नजर आने वाली है। उनकी यह फिल्म 30 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसे मेकर्स हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी में है। बता दें कि, मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा त्रिशा कृष्णन लीड रोल में नजर आने वाली हैं और अब इसी बीच दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीर सामने आई है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल बात यह है कि दोनों अभिनेत्रियों की एक तस्वीर फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुई है। जिसमे ऐश्वर्या राय अपनी को स्टार त्रिशा कृष्णन के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। दोनों ने इस अवसर पर काफी हैवी ज्वेलरी पहन रखी है और दोनों के चेहरे की स्माइल देखकर ये साफ जाहिर है कि, यह दोनों एक दूसरे के साथ इस पल को इंजॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आते ही सुर्खियों में है।

आपको बता दें कि, दोनों ही अभिनेत्रियां फिल्म के सेट पर अपने अपने किरदार में हैं। लोगों द्वारा उनकी इस तस्वीर को ढेर सारे कमेंट और लाइक से मिल चुके हैं। अगर हम बात करें फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन की तो यह इसी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/D4qAQYlgZQs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/D4qAQYlgZQs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यह एक मशहूर उपन्यास पर आधारित फिल्म है। जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। बता दें कि फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन नंदिनी के रोल में नजर आने वाली हैं जबकि तृषा कोंडादी की एक के रोल में दिखाई देंगी।