×

Aishwarya Rai Bachchan की फिल्म Ponniyin Selvan से जुड़ें Anil Kapoor, आज रिलीज होगा ट्रेलर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। सिनेमा प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने जा रहा है। आपको बता दें कि, सितंबर के महीने में बॉलीवुड की कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिनसे मेकर्स और लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सूखे को खत्म करेगी। इसी लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट वन है। यह फिल्म इसी 30 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट वन का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है और आज मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। पोन्नियन सेलवन पार्ट वन एक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हिंदी के अलावा पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसे कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज में डब किया है।

फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट वन के हिंदी ट्रेलर को अनिल कपूर ने आवाज दी है। वहीं दक्षिण भारतीय भाषाओं के ट्रेलर में कमल हासन, राणा दग्गुबाती, पृथ्वीराज सुकुमारन, जयंत की आवाज सुनाई देगी।

<a href=https://youtube.com/embed/KsH2LA8pCjo?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KsH2LA8pCjo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

बता दें कि, फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट वन का ट्रेलर आज शाम 6 बजे चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम में हो रहा है। अगर हम बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म ए दिल है मुश्किल थी। जिसने वह रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आई थी और अब वह पोन्नियन सेलवन पार्ट वन में नजर आने वाली है।