×

90 साल के Salim Khan की बिगड़ी तबियत! ICU में कराया गया भर्ती, मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे भाईजान 

 

हिंदी सिनेमा के जाने-माने राइटर सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, और इसी वजह से सलीम खान को मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती सेहत की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टेंशन बढ़ गई है। शोले और जंजीर जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों की कहानियां लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं।

सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी
सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई कल्ट क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। अब जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है, तो यह चर्चा का विषय बनना लाजिमी है। न्यूज एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम की तबीयत मंगलवार सुबह बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वह अभी ICU में हैं।

खबर यह भी है कि सलमान खान ने अपने सारे शेड्यूल कैंसिल कर दिए हैं और तुरंत अपने पिता को देखने हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। हालांकि, इस मामले में खान परिवार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 90 साल के सलीम खान की तबीयत का बिगड़ना फैंस के लिए चिंता की बात बन गया है। कई फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको सलीम खान की सेहत से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे। खबर है कि सलमान के पिता को बढ़ती उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इन फिल्मों की कहानी लिखी
एक स्क्रीनराइटर के तौर पर सलीम खान की कलम ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी लिखी है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने करीब दो दर्जन फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। उनकी पॉपुलर फिल्मों के नाम हैं:

सीता और गीता

शोले

डॉन

दीवार

जंजीर

हाथ मेरे साथी

मिस्टर इंडिया

इसके अलावा, सलीम खान ने कई सफल फिल्मों की कहानी लिखी। ध्यान रहे कि सलमान खान के पिता ने 25 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।