×

5 घंटे में Salman Khan से हुए 150 सवाल, फायरिंग की घटना की रात क्या कर रहे थे भाईजान ? 

 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच की टीम 4 जून को सलमान खान का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची थी। जब गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की गई थी, तब सलमान घर पर ही मौजूद थे। इस मामले को करीब डेढ़ महीने बीत चुके हैं।


4 जून को दोपहर करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच के चार अधिकारी सलमान का बयान दर्ज करने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान का बयान दर्ज करने में क्राइम ब्रांच की टीम को 3 से 4 घंटे का वक्त लगा। अरबाज खान का बयान 2 घंटे में ही दर्ज कर लिया गया। शाम 5.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम 9 पन्नों का जवाब लेकर सलमान के घर से निकली। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से करीब 150 सवाल पूछे।


इस बीच यह बात भी सामने आई है कि जिस रात फायरिंग हुई, उस रात सलमान खान के घर पर पार्टी थी। पार्टी खत्म होने के बाद सलमान देर तक सोए रहे। लेकिन सुबह करीब 5 बजे जब गोलियां चलीं, तो फायरिंग की आवाज सुनकर सलमान की नींद खुल गई। सलमान के मुताबिक यह घटना बेहद गंभीर थी और उन्होंने इस केस में मुंबई पुलिस के काम करने के तरीके की तारीफ भी की। सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक क्राइम ब्रांच 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।


जब यह घटना हुई, तब सलमान के पिता सलीम खान भी घर पर ही मौजूद थे। माना जा रहा है कि सलीम खान का बयान दर्ज नहीं हो पाया है। उनकी उम्र ज्यादा होने की वजह से उनसे सवाल नहीं पूछे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह उनका बयान दर्ज करेंगे। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से हिरासत में लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।