×

B’wood Actress: शादी के बाद परिवार और बच्चों के साथ साथ करियर पर भी फोकस करती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां

 

कुछ समय पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले एक बयान दिया था कि वो एक दो नहीं बल्कि ढेर सारे बच्चे करना चाहती है। हालांकि उनका ये बयान काफी चर्चा में था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही है। वो अपने कई सारे प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद ही हो सकता है कि कुछ समय बाद वो फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचे। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां है जो अपने करियर पर ज्यादा फोकस दी है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हाल ही में यानी 11 दिसंबर को एक बेटी का जन्म दिया है। इन दोनोंक की शादी साल 2017 में हुई थी लेकिन अनुष्का ने शादी के बाद अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया था। वो भले ही बतौर अभिनेत्री किसी फिल्म में ना नजर आई हो लेकिन बतौर प्रोड्यूसर और मेकर वो लगातार काम कर रही है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी करने के बाद से अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने शादी के बाद कई फिल्मों में काम किया और इसके अलावा कान्स जैसे इवेंट का भी हिस्सा बनी है।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने भी शादी के बाद कई फिल्मों में काम किया है जिसमे उनकी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और द जोया फैक्टर जैसी फिल्म शामिल है। इसके अलावा वो आने वाले दिनों में ब्लाइंड फिल्म में नजर आने वाली है।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने अपने परिवार, बच्चे और करियर को जिस तरह से मैनेज किया है इसकी तारीफ आज हर कोई करता है। करीना कपूर ने शादी के बाद और तैमूर के पैदा होने के बाद कई फिल्मों में काम किया है। अब वो दूसरी बार मां बनने वाली है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। शादी के बाद वो अपने करियर पर फोकस कर रही है। दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में फाइटर, विक्रम बत्रा की फिल्म में काम करने वाली है।

Master Collection: बॉक्स आफिस पर रिलीज होते ही धमाका कर रही विजय की फिल्म मास्टर, जाने कलेक्शन

Nia Sharma: निया शर्मा ने खरीदी चमचमाती लग्जरी कार, कहा आप खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन कार खरीद सकते हैं

Ali Zafar: पाक सिंगर अली जफर पर लगा यौन शोषण का आरोप