×

ये है Sushant Singh Rajput की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, जिन्होंने उन्हें रातोंरात बना दिया बॉलीवुड का सुपरस्टार 

 

बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क - सुशांत सिंह राजपूत हिंदी सिनेमा का वो नायाब हीरा है, जो अब हमारे बीच नहीं है। 4 साल पहले आज ही के दिन यानी 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुशांत की आत्महत्या की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। एक्टर के फैंस अभी भी उनकी मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं और सुशांत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं। लेकिन बतौर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड क्या रहा। वो कौन सी फिल्में थीं, जिनकी वजह से वो रातों-रात इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। आइए इस लेख में विस्तार से ये सारी जानकारी जानते हैं।


काई पो चे
साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो चे के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आए थे। सुशांत ने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ी और काई पो चे हिट साबित हुई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की इस फिल्म ने करीब 49.67 करोड़ का बिजनेस किया था।


शुद्ध देसी रोमांस
काई पो चे की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस करीब 8 महीने के अंतराल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बार यशराज बैनर ने सुशांत को लॉन्च किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आईं। हालात ऐसे बने कि शुद्ध देसी रोमांस हिट हो गई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.60 करोड़ की कमाई की।


एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी ने सुशांत सिंह राजपूत को बतौर एक्टर रातों-रात इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह से धोनी का किरदार निभाया, उसकी आज भी तारीफ होती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ का कलेक्शन किया था।


छिछोरे
निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी करियर की आखिरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153.09 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। इस तरह 6 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 4 बड़ी हिट फिल्में दीं।