ऐलान होते ही सामने आई फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज डेट
कुछ समय पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म गोलमाल की अगली फ्रेंचाइजी को लेकर ऐलान किया था वो गोलमाल 5 बनाने वाले हैं। इसकी तैयारी चल रही है। अब फिल्म गोलमाल 5 से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ चुका है। जी हां इस खबर को सुनने के बद गोलमाल 5 का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से उछल पडेंगे क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म गोलमाल 5 2021 की दिवाली पर रिलीज होगी।
गौरतलब है कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सिंबा में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इसके गाने ‘आंख मारे’ में भी गोलमाल की स्टारकास्ट से कैमियो कराया था। इसके बाद से ही ‘गोलमाल 5’ के संकेत मिलने लगे थे। गाने में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े जैसे ऐक्टर्स नजर आए थे।
खैर अगर हम अजय देवगन के काम की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में व्यस्त है। जो इसी 10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान और काजोल मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म गोलमाल 5 2021 की दिवाली पर रिलीज होगी। हालांकि आपको बता दें कि, इस बारे में कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। कुछ समय पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म गोलमाल की अगली फ्रेंचाइजी को लेकर ऐलान किया था वो गोलमाल 5 बनाने वाले हैं। ऐलान होते ही सामने आई फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज डेट