×

अक्षय कुमार के तीन दशक करियर में मिशन मंगल पहली ऐसी फिल्म

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है ​कि वो बॉक्स आफिस के किंग हैं। जी हां जब भी अक्षय कुमार कोई इंस्पिरेशनल फिल्म लेकर आते है तो वो ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। ऐसा ही कुछ उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल के साथ हुआ। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने हाथो हाथ लिया और फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने यिका है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई मिशन मंगल ने रविवार को करीब 27.54 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़, दूसरे दिन 17.28 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 23.58 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कमाई को जोड़ दे तो ये 100 करोड़ से थोड़ा पहले लगभग 97.56 करोड़ तक हो चुकी है। आपको बता दें कि बॉक्स आफिस पर ये अक्षय कुमार की दूसरी बड़ी सफलता हैं। इससे पहले उनकी फिल्म केसरी ने ​बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अक्षय कुमार की पहली सोलो फिल्म है जो पांचवे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। इसके पहले उनकी 2.0 के हिंदी वर्जन ने पांच दिन में 95 करोड़ कमाई की थी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई मिशन मंगल ने रविवार को करीब 27.54 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़, दूसरे दिन 17.28 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 23.58 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कमाई को जोड़ दे तो ये 100 करोड़ से थोड़ा पहले लगभग 97.56 करोड़ तक हो चुकी है। अक्षय कुमार की पहली सोलो फिल्म है जो पांचवे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। अक्षय कुमार के तीन दशक करियर में मिशन मंगल पहली ऐसी फिल्म