×

एडवांस बुकिंग के मामले में बड़े रिकाॅर्ड दर्ज कर रही Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म Brahmastra

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में है। बता दें उनकी यह फिल्म 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसके लिए मेकर्स ने ग्रैंड प्लानिंग कर रखी है। इन दिनों दोनों कलाकार फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। जिसके लिए कई इवेंट और इंटरव्यू में भी हिस्सा ले रहे है। इसी बीच मेकर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि, इस फिल्म को रिलीज के बाद अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड के बीच एक अच्छी खबर है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग के जरिए सिर्फ एक सिनेमा चेन ने 10 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गई है। दूसरी सिनेमा चेन ने कुछ समय बाद टिकटों की बुकिंग शुरू करेगी। इस फिल्म को एडवांस बुकिंग के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है।

कोरोना वायरस के बाद अब तक केजीएफ चैप्टर 2 एडवांस बुकिंग की सबसे अच्छी रही है। ब्रह्मास्त्र पॉजिटिव शुरुआत की। यह तो आने वाले वक्त में पता चल पाएगा की रिलीज के बाद क्या होता है। आपको बता दें कि, फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी राॅय लीड रोल में नजर आने वाले है।

OTT प्लेटफार्म को लेकर Rasika Dugal ने कही ये बड़ी बात, कहा ये सिर्फ बातें है

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Liger के फ्लॉप होते ही Vijay Devarkonda ने उठाया ये अहम कदम, सुनकर फैंस करेंगे तारीफ

नाॅटी हरकते करते नजर आए Virat Kohli और Anushka Sharma, वायरल हो रही तस्वीरें