×

Brahmastra BO collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की ताबड़तोड़ कमाई, देखें ताजा आंकड़े

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। आपको बता दें कि, 9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र को 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म की कमाई के आंकड़े ने कार्तिकेय 2 और सीता रामम जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने मंगलवार को 13 करोड़ रूपए की कमाई की है और इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 153.99 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर ली है।

बता दें कि फिल्म ने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था। अगर हम बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र कि, तो यह एक माइथोलॉजिकल फैंटेसी ड्रामा फिल्म है।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसमे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के बाद मेकर इसका दूसरा पार्ट भी साल 2025 तक रिलीज करेंगे।