Box Office Report: वीकडेज में फीकी पड़ी ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’, 27वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने मचाया धमाल
बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन ज्यादातर फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा। सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों की कमाई में वीकडेज का असर साफ दिखाई दिया। ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के आठवें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया, जबकि ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई तीसरे हफ्ते में लाखों तक सिमट गई।
दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 27वें दिन भी मजबूत कमाई दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया।
‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
‘टॉक्सिक’ की कमाई वीकडेज शुरू होते ही सिंगल डिजिट में पहुंच गई थी। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने बुधवार को करीब 3.78 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 233.38 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 278.69 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
‘इरुमुडी’ ने दूसरे बुधवार कमाए 4.10 करोड़
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की कमाई में भी दूसरे हफ्ते में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 5.90 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन और नीचे आ गया।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 13वें दिन करीब 4.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 146.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 169.80 करोड़ रुपये हो गया है।
‘आवारापन 2’ तीसरे हफ्ते में लाखों में सिमटी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने करीब 45 लाख रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही 20 दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 178.03 करोड़ रुपये हो गया है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का भी धीमा पड़ा कारोबार
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने तीसरे बुधवार को करीब 59 लाख रुपये की नेट कमाई की।
20 दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 118.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 136.74 करोड़ रुपये हो चुका है।
27वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर बुधवार की सबसे बड़ी हैरानी ‘हनुमान अंश’ रही। रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म अभी भी मजबूत कमाई कर रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को करीब 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ फिल्म का 27 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 72.32 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यानी जहां नई फिल्मों की कमाई वीकडेज में लगातार कमजोर हो रही है, वहीं ‘हनुमान अंश’ चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब दिख रही है।
बुधवार की कमाई में किसने मारी बाजी?
बुधवार के शुरुआती आंकड़ों को देखें तो ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा कुल कमाई की है, लेकिन रिलीज के मुकाबले इसकी दैनिक कमाई में बड़ी गिरावट आई है। वहीं ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन सबसे चौंकाने वाला रहा, जिसने रिलीज के 27वें दिन भी 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।