☰
×

Box Office: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने फिर मचाया तहलका, मंडे टेस्ट में भी रही मजबूत, 4 दिन में 300 करोड़ पार
 

 

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन डबल डिजिट में रहा. फिल्म अब महज चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.
मंडे को भी ‘दृश्यम 3’ ने की दमदार कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन रात करीब 10:30 बजे तक भारत में 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 24 प्रतिशत रही.
फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई 53.50 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में करीब 176.50 करोड़ रुपये जुटा लिए.
चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन करीब 197.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
2026 की टॉप कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘दृश्यम 3’ की रफ्तार ने इसे 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया है. करीब 197.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म ने ‘धमाल 4’ को पीछे छोड़ते हुए छठे स्थान पर जगह बना ली है.
2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट इस तरह है:
1.    धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये
2.    बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़ रुपये
3.    हनुमान अंश – 321.73 करोड़ रुपये
4.    मिर्जापुर द मूवी – 232.92 करोड़ रुपये
5.    भूत बंगला – 199.23 करोड़ रुपये
6.    दृश्यम 3 – 197.50 करोड़ रुपये
7.    धमाल 4 – 177.92 करोड़ रुपये
8.    आवारापन 2 – 156.12 करोड़ रुपये
9.    टॉक्सिक हिंदी – 143.92 करोड़ रुपये
10.    वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़ रुपये
4 दिन में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘दृश्यम 3’ सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले तीन दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 272.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद चौथे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 303 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
कोईमोई की रिपोर्ट में फिल्म का बजट करीब 128 करोड़ रुपये बताया गया है. इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत से काफी ज्यादा कमाई कर ली है और चार दिनों में इसका प्रॉफिट करीब 136.72 प्रतिशत बताया जा रहा है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोमवार के बाद वीकडेज में ‘दृश्यम 3’ की कमाई कितनी मजबूत रहती है. अगर फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी, तो आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में एक और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.