×

Sridevi नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को चाहते थे Boney Kapoor, तस्वीर शेयर कर किया पहले क्रश का खुलासा

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। बोनी कपूर अपनी तस्वीर और वीडियो इन दिनों शेयर कर रहे है। बीते दिन जहां बोनी कपूर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि वो अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद कर रहे है।

अब इसी बीच एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पहली क्रश का खुलासा किया है। फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बीते दिन यानी मंगलवार को अपने सोशल मीडिया का इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

जिसमे वो बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निर्माता ने खुलासा किया है कि, शर्मिला टैगोर उनकी पहली क्रश थी। अगर हम बात करें बोनी कपूर और शर्मिला टैगोर की तस्वीर की तो इसमे दोनों ही मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और शर्मिला टैगोर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। जिससे ये साबित हो रहा है कि, इन दोनों की तस्वीर को लोग पसंद कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शर्मिला टैगोर अपने जमाने की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई यादगार और सुपर हिट फिल्में दी है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं।