नाना पाटेकर के गुस्से से डरते थे यशपाल शर्मा, वीडियो में जाने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले रख दी थी ये शर्त; साथ काम किया तो बदल गई राय
अभिनेता यशपाल शर्मा ने फिल्म 'अब तक छप्पन' में नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अपनी आगामी फिल्म 'झाड़ फूंक' के इंटरव्यू के दौरान यशपाल ने बताया कि नाना पाटेकर के साथ काम करने से पहले उनके मन में कई तरह की आशंकाएं थीं। उन्होंने नाना के गुस्से और सेट पर उनके व्यवहार को लेकर काफी बातें सुन रखी थीं। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ही अपनी कुछ शर्तें रख दी थीं।हालांकि, नाना के साथ काम करने के बाद यशपाल की सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने नाना पाटेकर को अपने अब तक के सब बेहतरीन को-एक्टर्स में से एक बताया।
कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले रखी थी शर्त
यशपाल शर्मा ने बताया कि फिल्म 'अब तक छप्पन' की कास्टिंग के दौरान उनकी नाना पाटेकर से पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी। बाद में जब वह फिल्म के निर्देशक समित अमीन के पास कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पहुंचे, तो उन्होंने नाना के साथ काम करने को लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर कीं।यशपाल ने बताया कि उन्होंने निर्देशक से साफ कह दिया था कि उन्होंने नाना पाटेकर के बारे में सुना है कि वह सेट पर गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मैं हरियाणा से हूं। अगर उन्होंने मुझे मारा तो मैं भी डबल मारूंगा। अगर गालियां दीं, तो मेरे पास भी गालियों की कमी नहीं है।"यशपाल के इस बयान से साफ था कि वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही नाना के व्यवहार को लेकर सतर्क थे। उन्हें डर था कि सेट पर किसी तरह का विवाद हो सकता है।
नाना के साथ काम करने के बाद बदल गई धारणा.
यशपाल शर्मा ने बताया कि नाना पाटेकर के साथ काम करने के बाद उनकी पहले वाली धारणा पूरी तरह बदल गई। उन्हें नाना का काम करने का तरीका और सह-कलाकारों के प्रति व्यवहार काफी अच्छा लगा। यशपाल ने उन्हें अपने करियर के सबसे बेहतरीन को-एक्टर्स में से एक बताया।उन्होंने यह भी कहा कि नाना ने फिल्म में उनका एक भी सीन नहीं कटवाया। यशपाल ने फिल्म के लिए जितना काम किया था, वह सब फाइनल फिल्म में शामिल किया गया। उनके मुताबिक, नाना ने उनके काम को पूरा महत्व दिया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।यशपाल शर्मा का यह अनुभव बताता है कि किसी कलाकार के बारे में सुनी गई बातें और उसके साथ काम करने का वास्तविक अनुभव अलग हो सकता है। जिस नाना पाटेकर के गुस्से को लेकर यशपाल पहले आशंकित थे, उनके साथ काम करने के बाद वही उनके पसंदीदा सह-कलाकारों में शामिल हो गए।