×

Priyanka Chopra: जब सरेआम प्रियंका चोपड़ा को शाहरूख खान ने किया शादी के लिए प्रपोज, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी एक सफल मुकाम हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा को आज ग्लोबल आइकन के नाम से जाना जाता है। अभिनेत्री की लोकप्रियता ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में पहुंची थी। जिसके होस्ट खुद निक जोनस थे। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेता शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो उस वक्त का है जब प्रियंका ने 2000 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त अभिनेता शाहरुख खान ज्यूरी के सदस्यों में से एक थे। इस दौरान शाहरुख खान प्रियंका से पूछते हैं कि, अगर उनके सामने शादी करने के लिए अजहर भाई की तरह एक क्रिकेटर हो जो आपको दुनिया घुमा सकता है और आपको गौरवान्वित कर सकता है, एक बिजनेसमैन हो जिसका नाम लेना मुश्किल हो या मेरी तरह एक हिंदी फिल्म स्टार हो जिसके पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ नहीं है? इस पर प्रियंका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, बेहद मुश्किल है जिसमें से इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुनूंगी क्योंकि जब मैं घर लौटूगी या वो घर लौट आएगा तो मैं उसे सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहूंगी और उससे कहूंगी कि मुझे तुम पर उतना ही गर्व है जितना पूरा भारत करता है। अभिनेत्री के इस जवाब की लोगों ने उस वक्त जमकर तारीफ की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी। अब इन दिनों वो अपने कई प्रोजेक्ट्स में काफी ज्यादा व्यस्त हैं।

The Family Man 2: द फैमिली मैन 2 के बढ़ते विवाद पर सामने आया राज और डीके का रिएक्शन

Sonia Rathee: ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में अपने बोल्ड और हॉट सीन्स पर बोली सोनिया राठी

मायावती का मजाक उड़ाना रणदीप हुड्डा को पड़ा महंगा, समर्थकों ने की माफी की मांग