×

क्या सच में 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल का बाहर होना था पब्लिसिटी स्टंट? खुद अक्षय कुमार ने बताई पूरी सच्चाई 

 

'हेरा फेरी 3' का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। परेश रावल के इस फ्रैंचाइज़ी से बाहर होने की खबर ने फैन्स को निराश किया था। हालाँकि, एक्टर ने 'हेरा फेरी 3' में वापसी की। कई लोगों ने दावा किया कि परेश का फिल्म से बाहर होना एक पब्लिसिटी स्टंट था। अब अक्षय कुमार ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि परेश रावल का 'हेरा फेरी 3' से बाहर होना एक पब्लिसिटी स्टंट था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, एक्टर ने स्पष्ट किया कि यह एक मतभेद था जो अब सुलझ गया है और अब सब ठीक है। 

'यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था'

अक्षय कुमार ने कहा- 'नहीं, यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। मामला कानूनी हो चुका है, इसलिए जब कानूनी बातें शामिल होती हैं, तो हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते। यह एक सच्ची बात है। लेकिन अब सब ठीक है। जल्द ही, किसी न किसी तरह इसकी घोषणा की जाएगी। हाँ, कुछ उतार-चढ़ाव ज़रूर आए थे।' लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है और हम फिर से साथ हैं और हम फिर से साथ हैं।'

अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ केस दर्ज कराया

बता दें कि कुछ समय पहले परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि वह 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है और इसीलिए अक्षय कुमार ने अभिनेता पर अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। हालाँकि, बाद में हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' में अपनी वापसी की पुष्टि की।

'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की वापसी

परेश रावल ने कहा था- 'ऐसा तो होना ही था, लेकिन हमें कुछ चीजें ठीक करनी थीं। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील, ये सभी न केवल रचनात्मक विचारक हैं, बल्कि पुराने दोस्त भी हैं।'