×

विराट कोहली मुंबई पहुंचे, वीडियो में देंखे पत्नी अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन मनाने की तैयारी

 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली शुक्रवार को अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई पहुंचे। इससे पहले कोहली अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का मुकाबला खेलकर सीधे मुंबई के लिए रवाना हुए।3

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Z2GoR8SnWUw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Z2GoR8SnWUw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शनिवार सुबह विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे कैजुअल लुक में नजर आए। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कहा, जिस पर कोहली मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। यह जोड़ी भारतीय खेल और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था, जबकि बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ।हाल ही में यह कपल धार्मिक यात्रा पर भी नजर आया था। दोनों वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने महाराज का सत्संग भी सुना और आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया।

कोहली और अनुष्का अक्सर अपने निजी जीवन में आध्यात्मिकता और परिवार को प्राथमिकता देते नजर आते हैं। दोनों की यह यात्रा भी इसी का एक उदाहरण रही, जहां उन्होंने व्यस्त जीवन से समय निकालकर आध्यात्मिक शांति की ओर रुख किया।फिलहाल विराट कोहली अपने परिवार के साथ अनुष्का शर्मा का जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं, जबकि उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।