विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, वीडियो में देंखे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद; एयरपोर्ट वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा से पहले दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अनुष्का शर्मा ए शख्स के पास जाती हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद वह उन्हें गले लगाती भी दिखाई देती हैं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एयरपोर्ट पर नजर आया यह शख्स कौन था, लेकिन बताया जा रहा है कि वह अनुष्का शर्मा के रिश्तेदार (अंकल) हैं, जो उन्हें और विराट को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे थे।सूत्रों के अनुसार, यह पूरा परिवार बाद में एक साथ वृंदावन के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। यह यात्रा पूरी तरह आध्यात्मिक और निजी बताई जा रही है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाते रहे हैं। दोनों को अक्सर आध्यात्मिक यात्राओं और संतों के सान्निध्य में समय बिताते हुए देखा गया है।उनकी इस वृंदावन यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैं, जहां फैंस लग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे आध्यात्मिक जुड़ाव बता रहे हैं, जबकि कई इसे निजी और पारिवारिक यात्रा मान रहे हैं। फिलहाल दोनों की ओर से इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।