×

Varun Natasha wedding: इस आलिशान द मेंशन हाउस में होने वाली है वरूण नताशा की शादी, सामने आई तस्वीरें

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरूण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने वाले है। वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार ने दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इन दोनों की शादी इसी 24 जनवरी को होने वाली है। यानी अब कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के आलीशान महल द मेंशन में होने वाली है। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस वक्त वायरल हो रही है। महल द मेंशन बेहद शानदार है। वरुण धवन की बारात द मेंशन हाउस के गेट से शुरू होगी। जहां पर बाराती वरूण धवन के साथ उनकी दुल्हनियां को लेने जाएंगे। इस आलीशान महल की कुछ तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि इसमे शादी की के लिए कई खास इंतजाम भी किए गए है। शादी मंडन से लेकर गेस्ट के लिए रूम्स भी बेहद आलीशान है। एरिया डाइनिंग और हाई टी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों परिवारों के सभी मेहमान इकठ्ठा होकर एक दूसरे के साथ चिल्ल करते नजर आएंगे। शादी के लिए यहां पर पूल का भी इंतजाम किया गया है जिसमे गेस्ट मस्ती कर सकते है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी का इंतजाम काफी जोरों शोरों से चल रहा है। अभिनेा की शादी बेहद शाही अंदाज में होने वाली है। जिसमे बॉलीवुड के कई खास लोग भी अपने अंदाज में स्टाइलिश एंट्री करने वाले है। लेकिन आपको बता दें कि अब तक अभिनेता वरूण धवन और उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से खबरे आ रही है उससे ये जाहिर हो रहा है कि 24 जनवरी को दोनों शादी करने वाले है। वरूण से पहले विराट और अनुष्का शर्मा ने भी इसी तरह बिना बताए गुपचुप अंदाज में इटली में शादी की थी।

Disha patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी की जान के खतरा, जानें क्या है पूरा मामला

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के हाथ लगी ये थ्रिलर फिल्म, जल्द हो सकता है ऐलान

Pathan: मुंबई के बाद अब दुबई में फिल्म पठान की शूटिंग की तैयारी कर रहे मेकर्स