×

Varun ki shaadi: सिर्फ वरूण धवन ही नहीं इन कलाकारों ने भी अपने बचपन के दोस्त और पहले प्यार को बनाया जीवन साथी

 

बहुत लकी होते हैं वो लोग जो जिनको अपने जीवन साथी के रूप में पहला प्यार या चाइल्डहुड फ्रेंड मिले। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन उन्हीं लकी लोगों की लिस्ट में आते हैं जिनकी शादी उनके बचपन के दोस्त से हुई है। बता दें कि वरूण धवन अपनी बचन की दोस्त नताशा दलाल के साथ इसी 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों की शादी को लेकर काफी तैयारी चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ वरूण धवन ही नहीं बल्कि शाहरूख खान से लेकर सोनू सूद तक के सेलेब्स का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन लकी स्टार्स के बारे में —

शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान के रोमांस की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। गौरी खान शाहरूख का पहला प्यार है और उन्हीं के साथ उनकी शादी भी हुई। इन दोनों की पहली बार मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
अभिनेता ऋतिक रोशन की शादी भी उनकी बचपन की दोस्त सुजैन खान से हुई थी। सुजैन ऋतिक का पहला क्रश और पहला प्यार थी। दोनों की शाद हुई लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप एक दूसरे को आज से नहीं बल्कि स्कूल के दिनों से जानते है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने एक साथ पढ़ाई की और एक साथ ही बड़े हुए है। दोनों के पैरेंट्स फैमिली फ्रेंड्स थे। साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। आज दोनों के दो बच्चे भी है।

जायद खान और मलाइका पारेख
जायद खान और मलाइका पारेख स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जनते है। दोनों काफी समय तक डेटिंग करने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया।

फरदीन खान और नताशा माधवानी
फरदीन खान और नताशा माधवानी का रिश्ता आज का नहीं बल्कि बचपन के दिनों से चला आ रहा है। दोनों बचपन में एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे और अब बड़े होने के बाद एक दूसरे जीवन साथी।

जैकी श्रॉफ और आयशा दत्त
जैकी श्रॉफ और आयशा दत्त की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। आयशा जैकी श्रॉफ का पहला प्यार थी। स्कूल के दिनों में ही जैकी ने आयशा को दिल दे दिया था। काफी समय तक प्यार में रहने के बाद दोनों की शादी हुई।

सुनील शेट्टी और माना
सुनील शेट्टी और माना का प्यार भी कुछ ऐसा ही है। सुनील ने माना को पहली बार पेस्ट्री शॉप पर देखा था। अब यही से इन दोनों के प्यार की शुरूआत हुई और बाद में शादी कर ली। आज सुनील शेट्टी और माना बॉलीवुड के हैप्पी कपल है।

Varun Natasha wedding: अलीबाग मेंशन में नताशा के साथ सात फेरे लेने पहुंचे वरूण धवन, सामने आई तस्वीरें

Varun Natasha wedding: वरूण धवन-नताशा की शादी में अमिताभ बच्चन-गोविंदा को नहीं मिला निमंत्रण

The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव