गर्मी में बहार जाने का नहीं मन तो घर बैठे एन्जॉय करे ये हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में, डर-डर के ठहाके लगाने पर हो जाएंगे मजबूर

वीकेंड के मौके पर लोग या तो घूमने का प्लान बनाते हैं या फिर घर पर रहकर अपनों के साथ मौज-मस्ती करते हैं। छुट्टियों को खास बनाने के लिए लोग घर पर अपनों के साथ गेम खेलते हैं या फिल्में देखते हैं। अगर आप मेरी तरह हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तड़का लगाने वाली फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपको हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री-2 और मुंज्या जरूर पसंद आई होगी। इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं, इनके आगे बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक हो गई थीं। भूतों की दुनिया में मजेदार पंच लाइन और अनोखे किरदारों की कॉमेडी ने दर्शकों के पेट में दर्द कर दिया था। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की भरमार है, जो आपको डर और हंसी का पूरा पैकेज देती हैं। साथ ही ये फिल्में आपको एक अलग दुनिया में ले जाती हैं, जहां डर और हंसी का अनूठा संगम देखने को मिलता है। क्या आप इस वीकेंड कुछ ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं, जो आपको रात में अकेले डराएं और हंसाएं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको गुदगुदा सकती हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Official Trailer: The Bhootnii | PVR INOX" width="695">

'द भूतनी'

साल 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म 'द भूतनी' आपको डराने के साथ-साथ हंसाने में भी सक्षम है। कॉमेडी हॉरर फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म की कहानी दिल्ली के काल्पनिक सेंट विंसेंट कॉलेज में मौजूद "वर्जिन ट्री" के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह वैलेंटाइन डे पर इसके नीचे प्रार्थना करने वालों को सच्चा प्यार देता है। हालांकि, हर साल होलिका दहन पर एक छात्र की मौत हो जाती है। आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Laxmii | Official Trailer | Akshay Kumar | Kiara Advani | Raghav Lawrence | 9th November" width="695">

'लक्ष्मी '

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को आप हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी, आयशा रजा मिश्रा, राजेश शर्मा, अश्विनी कालसेकर और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति का भूत सवार होता है। यह फिल्म आपको हंसा सकती है। आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Phone Bhoot Trailer |Katrina Kaif |Ishaan |Siddhant Chaturvedi| JackieShroff |Gurmmeet Singh" width="741">

'फ़ोन भूत'

साल 2022 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'फ़ोन भूत' में कैटरीना कैफ़, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और जैकी श्रॉफ़ मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। इस फ़िल्म की कहानी दो बेरोज़गार युवकों मेजर और गुल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें वे भूत भगाने वाले बनने की ख्वाहिश रखते हैं। वे हमेशा अपने करीबी दोस्त 'राका', जो एक आदर्श है, से अपनी गरीबी दूर करने के लिए प्रार्थना करते हैं। आप इस फ़िल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Teddy (Hindi) Trailer | Arya,Sayyeshaa | Releasing On 11th August Only On Our Youtube Channel" width="695">

'टेडी'

साल 2021 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'टेडी' में आर्या, सायशा, सतीश, करुणा करण और मगिज़ थिरुमेनी मुख्य भूमिका में हैं और साथ में एक टेडी बियर भी है। इस लव हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म की कहानी श्रीविद्या पुरुषोत्तमन उर्फ ​​श्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है। इसमें लड़की एक ऐसे व्यक्ति की मदद करती है जो दुर्घटना में घायल हो जाता है और इस प्रक्रिया में उसका हाथ घायल हो जाता है। उसे अस्पताल भेजा जाता है जहाँ उसे कृत्रिम रूप से प्रेरित कोमा में डालने के लिए IV दवाएँ दी जाती हैं। आप इसे डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।