टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा, फुटेज में देंखे फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा के बीच लौटे थे सेट पर
टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा हो गया है। फिल्म के हेयर और मेकअप आर्टिस्ट सौरव रॉय की सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी जानकारी सामने आई। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने के मौके पर केक की तस्वीर साझा की। इस पर ‘एलजेजी पुणे रैप’ लिखा हुआ था। केक पर धर्मा प्रोडक्शंस का नाम भी दिखाई दिया।जाह्नवी कपूर ने सौरव रॉय की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर के अलावा लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।
फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा के बीच शुरू हुई शूटिंग
गौरतलब है कि पिछले महीने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर फिल्म की शूटिंग के दौरान खास सावधानी बरती गई। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 20 अक्टूबर को फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए थे।मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग की लोकेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा था। टीम के कुछ चुनिंदा सदस्यों को ही इसकी जानकारी दी गई थी। सुरक्षा कारणों से लोकेशन के बारे में अन्य लोगों को नहीं बताया गया।
टाइगर खुद काम पर लौटना चाहते थे
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं के लिए टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा सबसे अहम थी। वहीं, टाइगर खुद जल्द से जल्द काम पर लौटना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि फायरिंग की घटना के कारण फिल्म की शूटिंग प्रभावित हो। इसी वजह से निर्माताओं ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शूटिंग की व्यवस्था की थी।
राज मेहता कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
‘लग जा गले’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की तिकड़ी पहली बार किस अंदाज में नजर आएगी, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।फिलहाल फिल्म का पुणे शेड्यूल पूरा हो चुका है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद प्रशंसकों को अब फिल्म की आगे की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।