×

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत को याद करते रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट, यूजर्स ने किया ट्रोल

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी बीते दिन यानी 14 जून 2021 को थी। अभिनेता का निधन पिछले साल 14 जून को हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबरों ने ना सिर्फ उनके परिवार को बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई लोगों को संदेह था। जिसकी वजह से उनके पिता के के सिंह ने पिछले साल जुलाई के महीने में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और भाई के अलावा कई लोगों का नाम शामिल है। सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन जो लिखा था वो भावुक कर देने वाला था। रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रिया चक्रवर्ती को ढोंगी बताया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स रिया चक्रवर्ती के समर्थन में भी आए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों को आज एक साल बाद भी अभिनेता के लिए न्याय का इंतजार है। सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर बहन प्रियंका सिंह ने अपने घर पर एक पूजा रखी थी। जिसमे तीनों एक साथ शामिल हुई थी। इस दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए काफी भावुक नजर आई।

Kirron Kher: जन्मदिन पर सामने आया किरण खेर का वीडियो, कैंसर की वजह से इतनी बदल गई अभिनेत्री

Sushant Singh Rajput: सुशांत की पहली बरसी पर बहनों ने घर में रखी पूजा, पोस्ट शेयर कर भावुक हुई प्रियंका सिंह

Kangana Ranaut के पासपोर्ट को रिन्यू करने से किया इंकार, हाईकोर्ट पहुंची अभिनेत्री