द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स में बड़े प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का खुलासा, वीडियो में देंखे SFX सुपरवाइजर ने बताया कैसे हुआ खतरनाक टैंक ब्लास्ट सीन शूट
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स (SFX) सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया है कि इस चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन को पूरी तरह प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के जरिए शूट किया गया था, जिसमें किसी भी तरह के कंप्यूटर जनरेटेड ग्राफिक्स (CGI) का इस्तेमाल नहीं किया गया।विशाल त्यागी के अनुसार, इस सीन की शूटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी थी। इसमें लगभग 500 लीटर पेट्रोल और हर टैंक में करीब 25 किलो बारूद का उपयोग किया गया था, जिससे यह सीन वास्तविकता के बेहद करीब नजर आ सके। उन्होंने कहा कि टीम ने सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए इस बड़े एक्शन सीन को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि फिल्म का सबसे चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन पूरी तरह “प्रैक्टिकल इफेक्ट्स” पर आधारित था, जिसमें वास्तविक आग और धमाकों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने धधकती आग और विस्फोटों के बीच बेहद शांत रहकर अपना शॉट दिया, जो पूरी टीम के लिए चौंकाने वाला अनुभव था।विशाल त्यागी ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान सबसे अधिक जोखिम रणवीर सिंह के लिए था, क्योंकि उन्हें आग के बेहद करीब से गुजरना था। इसके बावजूद अभिनेता ने बिना किसी डर के अपना सीन पूरा किया। उनके अनुसार, रणवीर ने पूरी टीम पर भरोसा जताया और निर्देशों का सटीक पालन किया।
उन्होंने कहा कि शॉट पूरा होने के बाद रणवीर सिंह ने उत्साहित होकर टीम से कहा—“फाड़ दिया तूने!” जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग भावुक और उत्साहित हो गए।इस सीन में अभिनेता अर्जुन रामपाल भी शामिल थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें धमाके वाले मुख्य शॉट से पहले ही सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया था। हालांकि रणवीर सिंह ने अपेक्षाकृत ज्यादा जोखिम लेते हुए यह सीन शूट किया। फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रैक्टिकल इफेक्ट्स आज के समय में कम देखने को मिलते हैं, और यह सीन तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का यह क्लाइमैक्स अब फिल्म के सबसे चर्चित और बहुचर्चित दृश्यों में शामिल हो गया है।