☰
×

अमित शाह से मिली ‘रामायण’ की टीम, वीडियो में जाने रणबीर-साई पल्लवी समेत मेकर्स को दी बधाई

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को फिल्म ‘रामायण’ की टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की ग्लोबल सफलता के लिए मेकर्स और कलाकारों को बधाई दी। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री साई पल्लवी और को-प्रोड्यूसर नीरज संघई मौजूद रहे।मुलाकात के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने फिल्म के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। शाह ने कहा कि धर्म और मर्यादा के प्रतीक भगवान श्रीराम के जीवन से कर्तव्य, त्याग और सत्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।

रामायण के सांस्कृतिक महत्व पर हुई चर्चा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि नई दिल्ली में फिल्म ‘रामायण’ की टीम से मुलाकात हुई। उन्होंने आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीक के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई दी।इस दौरान रामायण के इतिहास और उसके सांस्कृतिक महत्व को लेकर भी बातचीत हुई। फिल्म की टीम ने गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात पर आभार जताया। टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘द वर्ल्ड ऑफ रामायण’ की ओर से भी इस मुलाकात को लेकर धन्यवाद दिया गया।

21 दिनों में 1755 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई

फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है। 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने 21 दिनों में 1,755.60 करोड़ रुपए से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की ग्लोबल सफलता के बीच अमित शाह के साथ हुई यह मुलाकात भी चर्चा में है।फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। नितेश तिवारी ने फिल्म का निर्देशन किया है और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को आधुनिक तकनीक और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।अमित शाह की ओर से दी गई बधाई के बाद फिल्म की टीम ने भी इस मुलाकात को लेकर खुशी जताई है। Ramayana की कहानी और भारतीय संस्कृति से जुड़े उसके महत्व को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश को इस मुलाकात में खास तौर पर सराहा गया।