☰
×

नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर केंद्र सख्त, वीडियो में जाने भारत में स्ट्रीमिंग रोकने के निर्देश

 

केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह पाकिस्तान में निर्मित किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करे। इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कंपनी को 8 मई 2025 को जारी एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेबसीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में संभावित रिलीज को लेकर उठे विवाद के बाद सामने आया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस सीरीज के भारत में रिलीज होने की आशंका को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को पुरानी एडवाइजरी की याद दिलाते हुए पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं कराने को कहा है।यह एडवाइजरी पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट किया गया था कि पाकिस्तान में निर्मित कंटेंट को भारत में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। अब सरकार ने नेटफ्लिक्स से इसी निर्देश का पालन करने को कहा है।

सीरीज की रिलीज के विरोध में पीएम मोदी को लिखा पत्र

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की संभावित रिलीज को लेकर भारत के दो फिल्म संगठनों ने भी विरोध जताया था। दोनों संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करने की मांग की थी।ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपने पत्र में पाकिस्तान को आतंकवाद से जुड़ा देश बताते हुए इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। संगठन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भी पाकिस्तानी शो का विरोध किया। संगठन ने अपने पत्र में कहा कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत नहीं हो सकता। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि यह सीरीज भारत में रिलीज की गई तो वह नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुकवा देगा।

पहलगाम हमले के बाद जारी हुई थी एडवाइजरी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में बने कंटेंट को लेकर यह एडवाइजरी जारी की थी। अब नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी वेबसीरीज को लेकर मिली शिकायतों के बाद मंत्रालय ने कंपनी को दोबारा इस निर्देश का पालन करने को कहा है।इस पूरे मामले में पाकिस्तानी कंटेंट की भारत में स्ट्रीमिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी को लेकर विवाद गहरा गया है। फिलहाल सरकार के निर्देश और फिल्म संगठनों के विरोध के बीच ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में रिलीज को लेकर स्थिति चर्चा में है।