×

Sushant Singh Rajput: सुशांत की पहली बरसी पर बहनों ने घर में रखी पूजा, पोस्ट शेयर कर भावुक हुई प्रियंका सिंह

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है। बीते दिन यानी 14 जून को उनकी पहली बरसी थी। सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर उनके चाहने वाले परिवार वाले और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनको याद किया और उनके साथ कई किस्से कहानियां भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। अभिनेता की पहली पुण्यतिथि पर उनके घर पर पूजा भी रखी गई थी। जिसमें उनकी बहन प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति शामिल हुई थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर बहन प्रियंका सिंह ने अपने घर पर एक पूजा रखी थी। जिसमे तीनों एक साथ शामिल हुई थी।

इस दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए काफी भावुक नजर आई। प्रियंका सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, सरल तरीके से कहो तो तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।

मां के जाने के बाद उनके प्यार के लिए हमारे पास एक प्रेरणा थी अपनी जिंदगी को सार्थक बनाने की। सुशांत की बहन प्रियंका के द्वारा किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। बता दें कि अभिनेता की मौत से उनके घरवाले पूरी तरह टूट गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के घर में उनके पिता और चार बहने हैं। जिनका नाम श्वेता सिंह कीर्ति यूएस में रहती है। प्रियंका सिंह और मीतू सिंह। सुशांत सिंह राजपूत को पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाया गया था।

Kirron Kher: जन्मदिन पर सामने आया किरण खेर का वीडियो, कैंसर की वजह से इतनी बदल गई अभिनेत्री

Sushant Singh Rajput: सुशांत की पहली बरसी पर बहनों ने घर में रखी पूजा, पोस्ट शेयर कर भावुक हुई प्रियंका सिंह

Kangana Ranaut के पासपोर्ट को रिन्यू करने से किया इंकार, हाईकोर्ट पहुंची अभिनेत्री