×

Prateik Babbar: सुशांत सिंह राजपूत का नहीं पूरा हो पाया ये सपना, अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया खुलासा

 

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है। उनका निधन 14 जून को हो गया था। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसी खबरें सामने आने के बाद कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और एक से एक कई यादगार फिल्में भी दी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई तरह की खबरें सामने आई कि अभिनेता को सांइस और ग्रहों के बारे में बात करने का शौक था। उनकी बाते सुनकर कई लोग हैरान भी हो जाते थे। उनके ख्वाब भी औरों से अलग होते। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बातें हर किसी को पसंद नहीं आती है इसलिए इंडस्ट्री में उनके बहुत ज्यादा दोस्त नहीं है। हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है। उनके दोस्त थे जो भी उनके साथ काम करता था वो उनके काम की और विचारों की तारीफ करता था। फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले प्रतीक बब्बर ने अभिनेता के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनकी खुशकिस्मती थी कि वो सुशांत के साथ स्क्रीन शेयर कर पाए। प्रतीक बब्बर के अनुसार मैं सुशांत से इवेंट और जिम में मिलता रहता था। जब भी हम दोनों की मुलाकात होती थी मुझे लगता था कि इसमें कुछ अलग बात है। प्रतीक बब्बर ने बताया कि फिल्म छिछोरे की शूटिंग दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसे क्वांटम फिजिक्स, ग्रहों, स्टार और साइंस के बारे में बात करना काफी पसंद था। मुझे आज भी याद है कि वो अंटार्कटिका जाना चाहता था। उसने कहा था कि छिछोरे फिल्म खत्म होने के बाद वो वहां जाएगा। अभिनेता ने कहा कि वो सुशांत सिंह राजपूत की बात सुनकर कई बार हैरान हो जाते थे क्योंकि ऐसा कौन सोचता है। प्रतीक के अनुसार सुशांत जिंदगी को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत अलग इंसान था उसकी प्राथमिकताएं अलग थी। ये एक कड़वी सच्चाई है कि अब सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है।

Yami Gautam: शादी के बाद अक्षय कुमार की इस फिल्म में नजर आएंगी यामी गौतम

Sushant Singh Rajput: अंकिता और रिया चक्रवर्ती नहीं है सुशांत सिंह राजपूत का पहला प्यार

Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 को लेकर बाहर हो चुकी प्रतियोगी ने किया बड़ा खुलासा