×

Sushant Singh Rajput: ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां कर चुकी हैं सुशांत सिंह राजपूत के दिल पर राज

 

सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनको काफी पसंद करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता थे जिनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सुशांत की फैन फॉलोइंग में लड़कियां सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी सुशांत सिंह राजपूत पर फिदा थी। हालांकि ये बात अलग है कि महज चार अभिनेत्रियां ही सुशांत सिंह राजपूत के दिल पर राज कर पाई। आज हम आपको अपने इस लेख में सुशांत सिंह राजपूत के दिल पर राज करने वाली उन चार अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।

अंकिता लोखंडे
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अंकिता लोखंडे का आता है। जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम किया था। इन दोनों की जोड़ी को हर घर में पसंद किया जाता है। इस टीवी शो की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक दूसरे से करीब आए थे। दोनों का रिश्ता करीब सात साल तक चला। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन बीच में किसी कारणवश दोनों का ब्रेकअप हो गया जिससे उनके फैंस भी काफी ज्यादा दुखी हो गए थे।

Kriti Sanon, Sushant Singh Rajput at Raabta movie promotion on 21st May 2017 shown to user

कृति सेनन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जोड़ा गया था। कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ फिल्म राब्ता में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि सुशांत कि वो केवल अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते नहीं थे। हालांकि बाद में खुद ही दोनों अलग हो गए थे।

सारा अली खान
कृति सेनन के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा गया था। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान इन दोनों की दोस्ती हुई और इसके बाद अफेयर की खबरें आने लगी थी। ऐसा कहा जाता है कि सुशांत के दिल में सारा के लिए मोहब्बत थी लेकिन उन्हें उस मोहब्बत के बदले में प्यार नहीं मिला। केदारनाथ फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही सारा अपने रास्ते पर चली गई।

रिया चक्रवर्ती
इसके बाद सुशांत का नाम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा। रिया चक्रवर्ती के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। हालांकि अभिनेता सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Alia Bhatt: कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट बनने वाली थी राब्ता में सुशांत की हीरोइन

Milind Soman: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन में हुई खूबसूरत हसीन की एंट्री