×

कांस में ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट के समर्थन में उतरे सोनू सूद, वीडियो में बोले- कमियां मत निकालो, भारतीय कलाकारों का हौसला बढ़ाइए

 

Alia Bhatt इन दिनों Cannes Film Festival में अपने लुक्स और रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया गया कि इंटरनेशनल पैपराजी ने आलिया को नजरअंदाज किया। अब इस पूरे मामले में Sonu Sood उनके समर्थन में सामने आए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JoF_ynKTwyg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JoF_ynKTwyg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लोगों से अपील की कि जब कोई भारतीय कलाकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करता है, तो उसका समर्थन किया जाना चाहिए, न कि उसकी आलोचना।

हालांकि सोनू ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे आलिया के समर्थन में किया गया पोस्ट मान रहे हैं। सोनू ने लिखा, “जब हमारा कोई इंटरनेशनल स्टेज पर जाता है, तो यह गर्व का पल होना चाहिए, कमियां निकालने का नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कलाकार जब वैश्विक मंचों पर पहुंचते हैं तो वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए पहचान बनाते हैं। ऐसे में लोगों को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

दरअसल, कांस फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो को लेकर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि विदेशी फोटोग्राफर्स और पैपराजी ने आलिया को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

हालांकि, आलिया के फैंस लगातार उनके लुक्स और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कांस जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भारतीय कलाकारों की मौजूदगी ही देश के लिए गर्व की बात है। सोनू सूद के इस संदेश को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने कहा कि कलाकारों को अनावश्यक ट्रोल करने के बजाय उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की जानी चाहिए।

Alia Bhatt इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उनके फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। वहीं Sonu Sood सामाजिक मुद्दों और सकारात्मक संदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। फिलहाल, कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों की मौजूदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी जारी है।