×

Sonu Nigam: ट्रोल करने वालों को सोनू निगम ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से आज पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं और ना जाने कितने लोग इस दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। हालांकि इसी बीच बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार है जो लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। कई दिग्गजों ने लोगों को अलग-अलग तरह से मदद कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के जुहू में एक फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और यहां पर उन्होंने ब्लड भी डोनेट किया था।

इस बात की जानकारी सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए दी थी। जिसमें वो ब्लड डोनेट करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि इस दौरान सोनू निगम ने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगा हुआ था। सोनू निगम ने जैसे ही अपनी इस तस्वीर को शेयर किया वैसे ही उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर के वीडियोस और फोटो शेर की थी। जिसमे वो मास्क नहीं लगाए थे। जबकि इस कोरोना काल में मास्क पहनना अनिवार्य है। हालांकि सोनू निगम ने भी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। इसके जवाब में सोनू निगम ने अपने अंदाज में दिया।

सोनू निगम ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और सभी को ये भी सीख दी कि रक्तदान के वक्त मास्क पहनना मना होता है। अब सोनू निगम का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।