×

‘मेलोडी’ ट्रेंड में शामिल हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, इंस्टाग्राम वीडियो ने जीता फैंस का दिल

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे ‘मेलोडी’ ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार और हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में जहीर इकबाल को मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी की टैगलाइन बोलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी अपने पति से मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, “तुम क्या पूछना चाहते हो?” इस पर जहीर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “तुम अच्छी तरह जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।”

जब सोनाक्षी उन्हें चिढ़ाते हुए “नहीं” कहती हैं, तो जहीर अपने अंदाज में तुरंत जेब से मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं, “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।”यह पूरा ट्रेंड हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी देने के एक वायरल मोमेंट के बाद हुई थी। इसके बाद यह डायलॉग और टॉफी इंटरनेट पर एक मीम और मजेदार ट्रेंड बन गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Hep-bUKqPsY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Hep-bUKqPsY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग कमेंट्स में इसे “क्यूट कपल मोमेंट” बता रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों की केमिस्ट्री की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और ‘मेलोडी’ ट्रेंड एक बार फिर चर्चा में आ गया है।