×

Sidharth Shukla: प्रोड्यूसर बनी शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला ने दी बधाई

 

छोटे पर्दे के मशहूर विवादित शो बिग बॉस 13 में नजर आने वाली प्रतियोगी शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। शहनाज गिल को दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं। जब से वो विवादित शो बिग बॉस 13 में आई हैं तब से शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि बिग बॉस के शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इन दोनों की दोस्ती, रोमांस और तकरार लोगों के बीच काफी ज्यादा मशहूर है। आज भी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग शानदार है और दोनों एक दूसरे के जिगरी दोस्त कहे जाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं और टांग खिंचाई करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। बता दें कि शहनाज गिल अब प्रोड्यूसर बन गई है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने उनको बधाई देते हुए दी है। शहनाज गिल ने एक लिटिल स्टार नाम का एक म्यूजिक वीडियो बनाया है और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला काफी ज्यादा खुश हैं।

और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनको बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। जिसमें उन्होंने लिखा कि, हेलो शहबाज बादशाह मेरे लड़के तुमने अच्छा काम किया। मैंने गाने को और गाने में तुम्हें पसंद किया, बहुत टैलेंटेड। इसी तरह तरक्की करो तुम भी। इसी तरह तरक्की करो तुम। तुम अब प्रोड्यूसर बन गई हो। क्या बात है बॉस। वाह तुम्हें गदर मचा रखना है। अपने को भी किसी काम के लिए याद करना। गर्व है तुम पर।

जाहिर है कि सिद्धार्थ शुक्ला के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर शहनाज गिल भी काफी ज्यादा खुश होंगी। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती बिग बॉस 13 से ही बरकरार है। ये दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।