×

2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा

 

साल 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए पूरे 2 साल हो चुके हैं। बता दें कि ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था और शाहिद कपूर के नए अवतार को भी उनके चाहने वालों ने पसंद किया था। अब फिल्म कबीर सिंह को दो साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता ने अपनी फिल्म कबीर सिंह को याद किया। हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन रखा था इस दौरान अभिनेता के फैंस ने कबीर सिंह को लेकर कई सारे बातें पूछी हैं। शाहिद कपूर ने इस दौरान अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब भी दिया है। शाहिद कपूर ने इस मौके पर फैंस को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, सबसे ज्यादा बिखरे और टूटे हुए कैरेक्टर को मेरी सबसे सफल फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद। शाहिद कपूर से सेट की सबसे खुशनुमा याद के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बताया कि, सेट पर सबसे मजेदार पर वो थी जब बर्फ के लिए की लड़ाई हुई थी।

2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा

Amrish Puri Birthday: भारतीय सिनेमाई इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुआ अमरीश पुरी जैसा खूंखार खलनायक

Thalapathy Vijay Birthday: थलापति विजय के जन्मदिन पर क्रेजी हुए फैंस, हैप्पी बर्थडे थलापति हैशटैग हो रहा ट्रेंड