☰
×

शाहरुख बोले- अब उम्र के हिसाब से निभाऊंगा किरदार, वीडियो में जाने खुद को कभी गुड लुकिंग नहीं मानता था

 

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया। मुंबई में आयोजित सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान शाहरुख ने अपने फिल्मी सफर, हीरो बनने के सपने और फिल्मों में हीरो-हीरोइन के बीच उम्र के अंतर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्मों में आए थे, तब खुद को गुड लुकिंग नहीं मानते थे। इसके बावजूद जब उन्हें हीरो बनने का मौका मिला, तो उन्होंने इस भूमिका को बेहद गंभीरता से लिया।शाहरुख ने यह भी कहा कि अब कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक किरदार निभाने में वह सहज महसूस नहीं करते। उनका मानना है कि वह 61 साल के हैं और उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से ही किरदार निभाने चाहिए।

खुद को आम दिखने वाला इंसान मानते थे शाहरुख

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/raPFlNaplBk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/raPFlNaplBk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिल्म ‘किंग’ करने की वजह बताते हुए शाहरुख ने कहा कि वह हमेशा से हीरो बनना चाहते थे। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तो उन्हें लगता था कि वह दिखने में खास अच्छे नहीं हैं।शाहरुख के मुताबिक, जब उन्हें हीरो बनने का मौका मिला तो उन्होंने इसे बहुत व्यक्तिगत रूप से लिया। उन्होंने सोचा कि अगर उनके जैसा आम दिखने वाला इंसान भी हीरो बन सकता है, तो उसे हमेशा हीरो की तरह ही काम करना चाहिए।उन्होंने कहा, "मेरी 'किंग' फिल्म करने की दो वजह हैं। पहली कि मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था। जब मैं फिल्मों में आया, तो मुझे लगा कि मैं गुड लुकिंग नहीं हूं। फिर जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला, तो मैंने इसे बहुत पर्सनली लिया। मैंने सोचा कि जब मुझ जैसा आम सा दिखने वाला इंसान हीरो बन सकता है, तो मैंने सोच लिया कि मुझे हमेशा ही हीरो की तरह हीरो बनना है।"

कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करने पर कही बात

इवेंट में शाहरुख ने फिल्मों में हीरो और हीरोइन के बीच उम्र के अंतर पर भी मजेदार किस्सा सुनाना शुरू किया। न्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हीरोइन के सामने खड़े थे। हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम बताने से इनकार किया और कहा कि इस बारे में सिर्फ करण जौहर जानते हैं।शाहरुख ने इस किस्से के जरिए बताया कि अब उन्हें कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करते हुए पहले जैसी सहजता महसूस नहीं होती। उनका कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ कलाकारों को अपने किरदारों के चयन में भी इसका ध्यान रखना चाहिए।

61 साल की उम्र के हिसाब से करना चाहते हैं रोल

शाहरुख ने साफ कहा कि वह अब 61 साल के हैं और उन्हें अपनी उम्र के मुताबिक भूमिकाएं निभानी चाहिए। उनके इस बयान को फिल्मों में उम्र के अंतर और कलाकारों की भूमिकाओं को लेकर उनकी सोच के तौर पर देखा जा रहा है।फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता है। अब इसके गाने ‘डैडी कूल’ की लॉन्चिंग के साथ फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।