×

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, वीडियो में देंखे डिस्ट्रीब्यूशन डील से 250 करोड़ की कमाई

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस और बिजनेस सर्किट में बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म के थिएट्रिकल बिजनेस से जुड़ी एक बड़ी डील सामने आई है, जिसके तहत यह प्रोजेक्ट पहले ही 250 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा रिकवर कर लिया है, जो इंडस्ट्री में इसे एक मजबूत और हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित करता है।मीडिया रिपोर्ट (बॉलीवुड हंगामा) के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने ‘किंग’ के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह डील इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है और इससे फिल्म को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/e4CXMWLwjdo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/e4CXMWLwjdo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पेन मरुधर और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बीच पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स पर सहयोग रहा है। कंपनी इससे पहले ‘जवान’, ‘डंकी’, ‘जीरो’, ‘बदला’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी रही है, जिससे दोनों के बीच मजबूत प्रोफेशनल रिलेशनशिप मानी जाती है।फिल्म के अधिकारों को लेकर इंडस्ट्री में भारी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी बड़ी कंपनियों ने भी ‘किंग’ के डोमेस्टिक राइट्स हासिल करने के लिए बोली लगाई थी।

हालांकि, आखिरकार पेन मरुधर ने यह बड़ी डील अपने नाम कर ली। इस डील के बाद फिल्म को लेकर व्यापारिक उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, क्योंकि शाहरुख खान की पिछली फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘किंग’ न केवल एक बड़े बजट की फिल्म है, बल्कि इसका प्री-रिलीज बिजनेस भी इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है। अब सभी की नजरें इसकी रिलीज और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।