×

फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख–दीपिका का नया लुक लीक, केपटाउन शेड्यूल की तस्वीरें वायरल

 

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों में सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री Deepika Padukone एक म्यूजिक सीक्वेंस की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार ये तस्वीरें दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रहे फिल्म के शेड्यूल के दौरान की बताई जा रही हैं। इस दौरान दोनों कलाकारों का स्टाइलिश और कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-GPzEjPiXaY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-GPzEjPiXaY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फोटो में शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दे रहे हैं जिसके बटन उन्होंने खुले रखे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फ्लोरल प्रिंटेड गाउन में सेट पर टहलती नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है।यह भी बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच भी शूटिंग में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं, जिससे उनकी प्रोफेशनल डेडिकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों इससे पहले भी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिसकी वजह से उनकी नई फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।केपटाउन शेड्यूल की इन लीक तस्वीरों के बाद फिल्म के म्यूजिक सीक्वेंस और कहानी को लेकर भी फैंस के बीच अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं