×

Shahrukh Khan: क्या आप जानते हैं शाहरुख खान का निक नेम, बहुत फनी हैं अभिनेता का नाम

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। अभिनेता को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें सामने आ रही है। अभिनेता शाहरुख खान दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। वो दिल्ली में ही पले बढ़े हैं। लेकिन फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई शिफ्ट हो गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान ने सेंट कोलंबस स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है और यहां पर पढ़ने के साथ-साथ अभिनेता ने कई स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट किया है। हालांकि अब भले अभिनेता मुंबई में रहते हो लेकिन उनका दिल्ली से खास कनेक्शन आज भी है। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान पर बनी डॉक्यूमेंट्री द वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान में अभिनेता अपने स्कूल में एक बार फिर से विजिट कर हुए दिखाई दिए थे। जिसमें अभिनेता अपने स्कूल के परिसर में नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो अपने कुछ पुराने परिचित से भी मिलते हुए दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान से इस दौरान एक शख्स से मिलते हैं जो उनकी पुरानी घटना को याद दिलाता है। शाहरुख खान से जुड़ा वो शख्स कहता है कि, तुम्हे याद है मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे। इस पर अभिनेता शाहरुख खान खुद को हंसने से रोक नहीं पाते। इसके अलावा अभिनेता शाहरुख खान ने स्कूल के मैनेजमेंट से भी बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, वो एक बार फिर से यहां पर आएंगे। लेकिन इस दौरान वो अकेले नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन खान के साथ दिखाई देंगे। शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि उनको स्कूल में उनके दोस्त लोग मेल गाड़ी के नाम से बुलाते थे। क्योंकि वह एक्सप्रेस ट्रेन की तरह काफी तेज दौड़ा दौड़ा करते थे। अगर हम बात करें अभिनेता शाहरुख खान के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है जिसमें उनकी फिल्म पठान शामिल है।

Kartik Aaryan: तो इसलिए शाहरूख खान की रेड चिलीज ने फिल्म गुडबॉय फ्रेडी से कार्तिक आर्यन को किया बाहर

Arjun Kapoor: मलाइका आरोड़ा के पड़ोसी बने अर्जुन कपूर, खरीदा 4 बीएचके का विला

KRK vs Salman Khan: सलमान खान के साथ हुए विवाद पर बोले केआरके 7 जून के बाद दूंगा जवाब