c61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो में जाने हाथ जोड़कर फैंस का किया शुक्रिया; बुर्ज खलीफा भी रोशनी से जगमगाया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर वह मुंबई स्थित अपने घर मन्नत पहुंचे और बालकनी से बाहर मौजूद फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख ने सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर जमा हुए।इस दौरान शाहरुख की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभिनेता ने भी अपने खास अंदाज में फैंस का अभिवादन किया और उन्हें निराश नहीं किया।
रिनोवेशन के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख
शाहरुख खान के घर मन्नत में इन दिनों रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसके बावजूद अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलने की परंपरा जारी रखी। वह हर साल अपने जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में आकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं।इस बार भी उनके घर के बाहर सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाहरुख को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। अभिनेता के बालकनी में आते ही फैंस ने खुशी जाहिर की और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।
लॉरेंस गैंग की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा
शाहरुख खान को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिलने के बीच इस बार मन्नत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में प्रशंसक मन्नत के बाहर मौजूद रहे और अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी।
बुर्ज खलीफा पर भी दी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं
शाहरुख खान की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर विदेशों में भी खास आयोजन किए गए। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा पर लाइट्स के जरिए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।वहीं, मन्नत की दीवारों पर प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिए शाहरुख खान की तस्वीर भी दिखाई गई। इस तरह मुंबई से लेकर दुबई तक उनके जन्मदिन का जश्न देखने को मिला। फैंस ने सोशल मीडिया पर भी अभिनेता को ढेरों शुभकामनाएं दीं।