×

एंटीलिया में गणपति आरती करते दिखे शाहरुख और रणवीर, फुटेज में देंखे नीता अंबानी के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

 

मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में आयोजित गणेशोत्सव में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इसी दौरान अभिनेता शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों अभिनेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे नीता अंबानी के साथ गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान और रणवीर सिंह एक साथ खड़े होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने गणपति बप्पा की आरती की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीता अंबानी भी दोनों अभिनेताओं के पास खड़ी होकर प्रार्थना करती नजर आईं।

सफेद आउटफिट में नजर आए शाहरुख और रणवीर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Gekd95twJl4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gekd95twJl4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गणेशोत्सव के लिए रणवीर सिंह ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं शाहरुख खान भी फेस्टिवल के माहौल के अनुरूप सफेद शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।वीडियो में दोनों कलाकार बेहद सादे अंदाज में गणपति आरती में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ नीता अंबानी पारंपरिक परिधान में नजर आईं।शाहरुख खान के एंटीलिया के अंदर जाने या पैपराजी के सामने पोज देने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। वह सीधे गणेश पंडाल में नीता अंबानी के साथ दिखाई दिए। इसके चलते सोशल मीडिया पर सामने आया आरती का वीडियो ही उनके इस आयोजन में शामिल होने की प्रमुख झलक है।

हर साल अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पहुंचते हैं सितारे

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में हर साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं। इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेनेएंटीलिया पहुंचे।इस आयोजन में सलमान खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई सितारे नजर आए। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने भी गणेशोत्सव में हिस्सा लिया।इसके अलावा माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, कृति सेनन, करण जौहर, रेखा और खुशी कपूर समेत कई अन्य फिल्मी हस्तियां भी अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

शाहरुख खान और रणवीर सिंह को एक साथ गणपति की आरती करते देखना फैंस के लिए खास मौका रहा। दोनों के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है।अंबानी परिवार का गणेशोत्सव मुंबई के चर्चित सेलिब्रिटी आयोजनों में शामिल है। हर साल फिल्म, बिजनेस और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां यहां पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा करती हैं। इस बार शाहरुख खान और रणवीर सिंह की साथ में आरती करते हुए तस्वीर और वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा।