×

Sambhavna Seth: पिता के निधन के बाद संभावना सेठ ने अस्पताल को भेजा कानूनी नोटिस, लापरवाही का लगाया आरोप

 

मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संभावना सेठ के पिता का निधन हाल ही में हो गया है। ऐसे में अब अपने पिता के निधन के बाद अभिनेत्री संभावना सेठ ने अस्पताल को नोटिस भेजा है। जहां पर उनके पिता का इलाज चल रहा था। संभावना सेठ ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। निधन से पहले संभावना सेठ के पिता एस के सेठ का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। बीते 8 मई को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। इस बात की जानकारी संभावना सेठ ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। साथ ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अस्पताल पर कई तरह के आरोप भी लगाए है। अब अभिनेत्री इस मामले में कानूनी कार्यवाही के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। हाल ही में एक बातचीत में संभावना सेठ ने इस बात को कंफर्म किया है कि उन्होंने दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल को नोटिस भेजा है। अभिनेत्री संभावना सेठ ने बताया कि, उन्होंने अस्पताल की सर्विस कमी, मेडिकल नजरअंदाज, सही ढंग से देखभाल ना करना और गैर जिम्मेदाराना रवैया के आरोप में नोटिस भेजा है। अभिनेत्री ने कहा कि, उनके पिता 30 अप्रैल को अस्पताल में एडमिट हुए थे और 4 दिन बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद कुछ ब्लड टेस्ट किए गए और ये भरोसा दिलाया गया था कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। ये सुनकर अभिनेत्री सहित उनके परिवार को भी सुकून आया था। बाद में जब अस्पताल ने उनके पिता के दोनों हाथ बांध रखे थे। अभिनेत्री ने बताया कि, उनके भाई ने उनको फोन किया था और बताया था कि पापा को ऑक्सीजन लगाया जा रहा है जबकि उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 95 था। संभावना सेठ अगले दिन दिल्ली पहुंच गई थी। अस्पताल पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनके पिता के दोनों हाथ और पैर को पलंग से बांध रखा है। जब अभिनेत्री ने सवाल किया तो बताया गया कि, ये इसलिए किया गया जिससे कि वो ऑक्सीजन सप्लाई ना निकाल दें। हालांकि अब अभिनेत्री संभावना सेठ ने अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया। देखते है इस मामले में आगे क्या होता है।

KRK vs Salman khan: केआरके ने सलमान खान से लिया पंगा, कहा मैं इस इंसान को सड़क पर ले आऊंगा

Sonu Sood: कभी इस मैग्जीन ने सोनू सूद को कर दिया था रिजेक्ट, आज उसी के कवर पेज पर छाए अभिनेता

Sambhavna Seth: पिता के निधन के बाद संभावना सेठ ने अस्पताल को भेजा कानूनी नोटिस, लापरवाही का लगाया आरोप