मां बनने से पहले सामंथा की पारंपरिक सीमंतम सेरेमनी, फुटेज में देंखे पति राज निदिमोरु भी हुए शामिल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। पहली बार मां बनने जा रहीं सामंथा के लिए पारंपरिक ‘सीमंतम’ (बेबी शावर) सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।सेरेमनी के दौरान सामंथा पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फूलों की माला पहनी हुई थी और श्रीविद्या परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ और अभिषेक की रस्मों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ सभी रस्में निभाते दिखाई दिए।
तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार हुई रस्में
सामंथा ने बताया कि इस सीमंतम सेरेमनी का आयोजन तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार किया गया। तस्वीरों में वह हल्के ऑरेंज रंग के सूट में नजर आईं। गले में फूलों की माला पहने सामंथा एक खुले स्थान पर बैठी हुई दिखाई दीं।पूजा के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया और पवित्र जल से उनका अभिषेक किया। इसके बाद पुजारियों ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। पूरी रस्म के दौरान धार्मिक और पारंपरिक माहौल देखने को मिला।
मंत्रों की ऊर्जा और परंपराओं के प्रति सम्मान
सामंथा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस खास अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि वह हर रस्म का पूरा अर्थ नहीं समझती हैं, लेकिन मंत्रों के जाप से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करती हैं।उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से चली आ रही इन परंपराओं के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान रहा है। अभिनेत्री ने बताया कि इन रीति-रिवाजों से जुड़ना उनके लिए भावनात्मक और खास अनुभव रहा।
राज निदिमोरु ने निभाई रस्मों में भागीदारी
सीमंतम समारोह में सामंथा के पति राज निदिमोरु भी मौजूद रहे। दोनों ने साथ मिलकर पूजा की रस्मों में हिस्सा लिया। समारोह की तस्वीरों में कपल पारंपरिक माहौल में नजर आया।सामंथा और राज निदिमोरु की शादी और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रही है। अब दोनों के माता-पिता बनने की खबर उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह का कारण बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सामंथा द्वारा शेयर की गईं सीमंतम सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस अभिनेत्री को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।फिल्मी करियर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सामंथा अब निजी जिंदगी में भी एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई यह सेरेमनी उनके लिए यादगार पल बन गई है