×

Salman, प्रियंका और Akshay की सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के पूरे हुए 20 साल, जाने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से 

 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -भारतीय सिनेमा में ऐसी कितनी ही फ़िल्में बनी हैं, जो साल दर साल पुरानी होती जाती हैं, लेकिन उन कहानियों का आकर्षण कभी खत्म नहीं होता। कुछ सदाबहार फ़िल्में ऐसी भी होती हैं, जो रिलीज़ होने के बाद भी पर्दे पर धमाल मचाती हैं और पुरानी होने के बाद भी उनका करिश्मा बरकरार रहता है। बॉलीवुड में बनी ऐसी ही एक फ़िल्म थी 'मुझसे शादी करोगी', जो 30 जुलाई को 20 साल पूरे हो चुके है।


'मुझसे शादी करोगी' के 20 साल पूरे
साजिद-वाजिद के संगीत से सजी यह फ़िल्म युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुई थी। 'मुझसे शादी करोगी' सलमान खान की अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली फ़िल्म थी। बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई करने के साथ-साथ इसने प्रियंका चोपड़ा के करियर में भी चार चांद लगा दिए। फ़िल्म के 20 साल पूरे होने पर आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। फ़िल्म मुझसे शादी करोगी हॉलीवुड की 'एंगर मैनेजमेंट' की हिंदी रीमेक है। फिल्म एंगर मैनेजमेंट 2003 में रिलीज हुई थी।


सलमान ने विग पहनकर शूटिंग की थी
फिल्म में सलमान खान ने समीर नाम का किरदार निभाया था, जिसका लुक हैंडसम है। उसके माथे पर बाल हैं। IMDB में दी गई जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने पूरी फिल्म में विग पहनी थी। गानों को छोड़कर सलमान ने पूरी फिल्म में नकली बाल रखे थे। अक्षय कुमार तय शेड्यूल पर शूटिंग करना पसंद करते हैं। वह सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अपने सीन शूट करते थे। इसके बाद वह सलमान खान के साथ शूटिंग करते थे। शाम 4 बजे के बाद रात 10 बजे तक सलमान खान उन सीन को पूरा करते थे, जो अक्षय कुमार के साथ नहीं होते थे। यह फिल्म 32 दिन में पूरी हुई थी। फिल्म 'जीने के हैं चार दिन' में सलमान ने तौलिए को सहारा बनाकर डांस किया था। तौलिया डांस स्टेप की शुरुआत यहीं से हुई।

प्रियंका चोपड़ा नहीं थीं पहली पसंद
फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' ने प्रियंका के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस फिल्म से पहले उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं- 'प्लान', 'किस्मत' और 'असंभव' और तीनों ही फ्लॉप साबित हुईं। जब 'मुझसे शादी करोगी' हिट हुई तो प्रियंका के पास बड़ी फिल्मों की लाइन लग गई। हालांकि, इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। प्रियंका का रोल पहले सेलिना जेटली को ऑफर किया गया था। इसके बाद कुछ और अभिनेत्रियों को यह रोल ऑफर किया गया। उनके मना करने के बाद 'रानी' का रोल प्रियंका को मिला।


बॉबी देओल के मना करने के बाद बदला गया डायरेक्टर
पहले इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करने वाले थे। वह बॉबी देओल को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उनके फिल्म का हिस्सा बनने से मना करने के बाद अनीस बज्मी भी डायरेक्टर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े। उन्होंने स्क्रिप्ट डायरेक्टर डेविड धवन को सौंप दी और खुद स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर फिल्म से जुड़ गए। फिल्म के आखिरी सीन में सलमान खान प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। यह सीन एक स्टेडियम में शूट किया गया था। कपिल देव, हरभजन सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल और जवागल श्रीनाथ ने इस क्लाइमेक्स सीन में स्पेशल अपीयरेंस दी थी।


यह था फिल्म का मूल शीर्षक
'मुझसे शादी करोगी' एक प्रेम त्रिकोण कहानी है। पहले इस फिल्म का नाम 'दुल्हन हम ले जाएंगे' रखा जाना था। 'मुझसे शादी करोगी' ने तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अक्षय कुमार को बेस्ट सपोर्टिंग, बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड मिला और अलका याग्निक को 'लाल दुपट्टा' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।