×

‘डॉन 3’ विवाद में सलमान खान की एंट्री: एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच कराई सुलह की कोशिश

 

सलमान खान ने अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की पहल की है। यह विवाद रणवीर सिंह द्वारा अचानक फिल्म डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ था।रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर के फिल्म से अलग होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ असहयोग प्रस्ताव जारी कर दिया था। इसके बाद मामला बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए दोनों पक्षों से निजी तौर पर बातचीत की। सलमान के रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं, इसी वजह से उन्होंने बीच-बचाव करने का फैसला लिया।रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने दोनों से फोन पर अलग-अलग बात की और दोनों पक्षों की राय सुनी। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में मतभेद होना कोई नई बात नहीं है और बातचीत के जरिए मामलों को सुलझाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान नहीं चाहते कि यह विवाद आगे बढ़े और इंडस्ट्री में अनावश्यक तनाव पैदा हो। इसलिए उन्होंने दोनों को आपसी संवाद बनाए रखने और विवाद को सार्वजनिक रूप से ज्यादा न बढ़ाने की सलाह दी।हालांकि अभी तक रणवीर सिंह या फरहान अख्तर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर भी फैंस के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। गौरतलब है कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है और इसके तीसरे पार्ट को लेकर लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। ऐसे में रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर ने फैंस को भी चौंका दिया था।