☰
×

माइनस 7 डिग्री में सलमान खान ने की शूटिंग, वीडियो में जाने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बारिश के बीच फिल्माया एक्शन सीन

 

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजरे। फिल्म के लिए उन्होंने माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तापमान और बारिश के बीच एक्शन सीन शूट किया। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने हाल ही में शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सैनिकों के वास्तविक संघर्ष को पर्दे पर दिखाने के लिए स्टूडियो में सेट तैयार करने के बजाय 14 हजार फीट की ऊंचाई पर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में शूटिंग की गई।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की सबसे कठिन लोकेशन नदी के किनारे थी। जिस दिन सलमान खान वहां पहुंचे, उसी दिन टीम ने उनके साथ शूटिंग शुरू कर दी। उस समय तापमान माइनस 7 डिग्री था और लगातार बारिश हो रही थी।

बारिश और ठंड में तीन बार किया सीन

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अपूर्व लाखिया ने शूटिंग के सबसे मुश्किल दिन को याद करते हुए बताया कि सलमान खान को ऊंची ढलान पर दौड़ते हुए एक सीन करना था। मौसम बेहद ठंडा था और बारिश के कारण परिस्थितियां और चुनौतीपूर्ण हो गई थीं।निर्देशक के मुताबिक, सलमान खान एक दिन पहले ही वहां पहुंचे थे। पहाड़ी मौसम के अनुकूल खुद को ढालने के लिए आराम करने के बजाय उन्होंने सीधे सेट पर आने का फैसला किया। जमा देने वाली ठंड में सलमान ने ढलान पर ऊपर और नीचे दौड़ते हुए इस सीन के तीन टेक दिए।

बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट के की शूटिंग

अपूर्व लाखिया ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शूटिंग के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं की। उन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट के पूरा सीन फिल्माया।निर्देशक का कहना है कि फिल्म में अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों के संघर्ष और मुश्किल हालात को वास्तविक रूप में दिखाने के लिए असली लोकेशन पर शूटिंग की गई। इसी वजह से कलाकारों और पूरी टीम को कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच काम करना पड़ा।