रीति तिवारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, वीडियो में बोले- किसी का अपमान करने की भी एक लिमिट होती है
बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी चर्चा में रहने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट रीति तिवारी को उनकी एक टिप्पणी को लेकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। मामला हाल ही में हुए एक डिस बैटल से जुड़ा है, जिसमें रीति ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टास्क खत्म होने के बाद भी रीति अपने बयान पर कायम रहीं और उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किए पर गर्व है।
प्रोमो में सलमान खान रीति से उनकी बातों को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। सलमान उनसे पूछते हैं कि आखिर वह अपनी कही हुई बात पर गर्व क्यों कर रही हैं। वह रीति को समझाते हुए कहते हैं कि किसी का अपमान करने की भी एक सीमा होनी चाहिए।दरअसल, शो में हुए डिस बैटल के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करने का मौका मिला था। इसी दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें लेकर बाद में विवाद खड़ा हो गया। टास्क खत्म होने के बावजूद रीति ने अपनी टिप्पणी को लेकर अपना रुख नहीं बदला।
रीति ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें अपने किए पर गर्व है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके पिता भी उन पर गर्व करेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि डिस बैटल के दौरान उनका इरादा वह कहने का नहीं था, जो उन्होंने कहा।रीति की सफाई सुनने के बाद सलमान खान ने उनसे सवाल किया कि अगर उन्हें अपनी कही हुई बात का मतलब ही नहीं पता था, तो उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की। सलमान ने इसी दौरान उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि किसी टास्क या बहस के दौरान भी शब्दों की एक सीमा होती है और किसी दूसरे व्यक्ति का अपमान करने को सही नहीं ठहराया जा सकता।
वीकेंड का वार में सलमान का यह रुख प्रोमो में साफ नजर आ रहा है। शो में होने वाली इस बातचीत के दौरान रीति तिवारी अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं, जबकि सलमान उनसे उनके बयान की जिम्मेदारी को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार के पूरे एपिसोड में इस मुद्दे पर सलमान खान रीति से क्या कहते हैं और रीति तिवारी अपनी टिप्पणी को लेकर क्या सफाई देती हैं। फिलहाल प्रोमो सामने आने के बाद बिग बॉस के दर्शकों के बीच यह मुद्दा चर्चा में है।