सलमान खान ने लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल, वीडियो में बोले- A से Z तक सब यहां मिलेगा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया। इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए अभिनेता अपने फैंस के साथ निजी जिंदगी, प्रोफेशनल काम और पर्दे के पीछे की गतिविधियों से जुड़ा कंटेंट साझा करेंगे। सलमान ने चैनल लॉन्च करने का ऐलान एक मजेदार टीजर वीडियो के साथ किया, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
सलमान खान सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। अब यूट्यूब चैनल के जरिए वह अपने चाहने वालों के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर फैंस को उनके काम के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से इतर उनकी पसंद-नापसंद के बारे में भी जानने का मौका मिल सकता है।
मजेदार अंदाज में किया चैनल लॉन्च
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की शुरुआत एक दिलचस्प टीजर वीडियो से की। इ वीडियो में वह अंग्रेजी के अल्फाबेट बोलते नजर आए। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "शुरू से शुरू करते हैं, मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।"सलमान का यह अंदाज उनके फैंस को आकर्षित करने वाला है। अभिनेता ने अपने संदेश के जरिए संकेत दिया कि चैनल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल सकता है। हालांकि, आने वाले समय में वह किस तरह के वीडियो नियमित रूप से साझा करेंगे, यह उनके आगामी पोस्ट से स्पष्ट होगा।
चैनल के बायो में खुद को बताया आर्टिस्ट और ह्यूमैनिटेरियन
सलमान खान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के बायो में उनके बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है। इसमें उन्होंने खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन बताया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यह उनका आधिकारिक चैनल है।फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में अभिनेता इस प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो भी साझा कर सकते हैं। इन वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों को उनके फिल्मी प्रोजेक्ट्स, शूटिंग के अनुभवों और अन्य गतिविधियों की झलक मिल सकती है।
फैंस को मिलेगी सलमान की जिंदगी की झलक
सलमान खान की फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर उनके प्रशंसकों में हमेशा दिलचस्पी रहती है। ऐसे में उनका यूट्यूब चैनल फैंस के लिए एक नया माध्यम बन सकता है। यहां उन्हें अभिनेता के कामकाज, रोजमर्रा की गतिविधियों और सिनेमा से बाहर के अनुभवों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।यूट्यूब चैनल लॉन्च करने के साथ सलमान खान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी को एक नया विस्तार दिया है। अब प्रशंसकों की नजरें उनके आने वाले वीडियो पर रहेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनेता अपने इस नए चैनल के जरिए किस तरह का कंटेंट पेश करते हैं और फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी कौन-कौन सी खास झलकियां दिखाते हैं।