☰
×

सलमान खान ने AI के मिसयूज पर जताई नाराजगी, वीडियो में बोले- ‘ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए’, सोशल मीडिया सेंसरशिप की कही बात

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियलिटी शो बिग बॉस 20 के मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पिछले वीकेंड का वार में पैपराजी के बैक पोज लेने के मुद्दे पर बात करने के बाद सलमान खान ने इस हफ्ते भी सोशल मीडिया से जुड़े मामलों पर अपनी बात रखी। उन्होंने AI से बनाए जा रहे फर्जी वीडियो और आवाज के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई। साथ ही सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की जरूरत की बात कही।

हालिया एपिसोड में सलमान ने AI के दुरुपयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की AI से तैयार की गई आवाज का इस्तेमाल कर किसी दूसरे व्यक्ति को गाली दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आजकल कई लोगों के AI वीडियो बनाए जा रहे हैं। सलमान ने यह भी बताया कि उनके खुद के AI वीडियो भी बनाए जाते हैं।

सलमान ने कहा कि कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए जाते हैं, जिनमें उन्हें किसी ऐसी जगह दिखाया जाता है, जहां वह वास्तव में मौजूद नहीं थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग AI से बनाया गया वीडियो पोस्ट कर देते हैं और दावा करते हैं कि सलमान खान किसी पब में थे। अभिनेता ने सवाल उठाया कि जिन लोगों को पता है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है, वे फिर भी उसे क्यों पोस्ट करते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ba87ZX-pPsw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ba87ZX-pPsw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अभिनेता ने AI के जरिए बनाए जा रहे फर्जी कंटेंट को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून की जरूरत है। सलमान ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए और दोषी लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जब तक एक-दो लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह का कंटेंट बनना और फैलना बंद नहीं होगा।

सलमान ने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की जरूरत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को बेहद गंभीरता से लेने वाले हैं। अभिनेता की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब AI की मदद से तैयार किए गए वीडियो, ऑडियो और तस्वीरों के वास्तविक और फर्जी होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस होती रहती है।बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान की यह टिप्पणी चर्चा में आ गई है। AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इसके गलत उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अभिनेता ने फर्जी वीडियो और आवाज के जरिए किसी व्यक्ति की छवि प्रभावित किए जाने पर चिंता जाहिर की है।