×

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सलमान खान, फुटेज में देंखे बप्पा को चढ़ाए फूल

 

मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणपति उत्सव की धूम देखने को मिली। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अभिनेता सलमान खान भी अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और भगवान को फूल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।सलमान खान ने इस दौरान अपने नए लुक में एंटीलिया में एंट्री ली। अभिनेता को देखकर वहां मौजूद लोगों और पैपराजी का ध्यान उनकी ओर गया। उन्होंने कुछ तस्वीरों के लिए पोज भी दिए। इसके बाद सलमान खान गणपति प्रतिमा के सामने पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए।

पंडित ने लगाया तिलक, पहनाया पटका3

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bOLv62deyMU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bOLv62deyMU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गणपति दर्शन के दौरान पंडित जी ने सलमान खान को तिलक लगाया और उन्हें पटका पहनाया। इसके बाद सलमान ने भगवान गणपति को पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका पारंपरिक अंदाज भी देखने को मिला।सलमान खान का गणपति उत्सव में शामिल होना उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर किए गए।

राधिका मर्चेंट ने दी भक्तिमय प्रस्तुति

एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत राधिका मर्चेंट की भक्तिमय प्रस्तुति से हुई। राधिका ने क्लासिकल भरतनाट्यम के जरिए भगवान गणपति को समर्पित प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति को मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया।वैभवी मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर राधिका की परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में राधिका पारंपरिक अंदाज में भरतनाट्यम करती नजर आईं। उनकी प्रस्तुति ने गणपति उत्सव के माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे

अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में सलमान खान के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी एंटीलिया पहुंचे और गणपति के दर्शन किए। दोनों ने बप्पा को फूल अर्पित किए।वहीं, नए माता-पिता बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों हाथ जोड़कर बप्पा के सामने खड़े नजर आए। सितारों की मौजूदगी से अंबानी परिवार का गणपति उत्सव और भी खास नजर आया।गणपति उत्सव के दौरान एंटीलिया में भक्ति और बॉलीवुड का खास संगम देखने को मिला। सलमान खान से लेकर अन्य सितारों तक, सभी ने बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गणपति का आशीर्वाद लिया।