☰
×

मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान खान और सोनू सूद, वीडियो में जाने जनवरी से शुरू करेंगे हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

 

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपने मुश्किल दौर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खराब हालत में दिखाई दिए थे। इसके बाद अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री से आर्थिक मदद करने और काम देने की अपील की थी। अब उनकी मदद के लिए सलमान खान और सोनू सूद आगे आए हैं।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। संगठन के मुताबिक, सलमान खान शरद कपूर की आर्थिक मदद कर रहे हैं। वहीं, सोनू सूद ने भी अभिनेता से मुलाकात की है और उनके साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है। इसके अलावा सोनू सूद ने उनके लिए चिकित्सा सहायता का भी इंतजाम किया है।

सलमान खान ने की आर्थिक मदद

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सलमान खान का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। संगठन ने लिखा कि इस मुश्किल समय में अभिनेता शरद कपूर की आर्थिक मदद के लिए आगे आने पर सलमान खान का तहे दिल से शुक्रिया।पोस्ट में कहा गया कि इस तरह का कदम न केवल शरद कपूर को, बल्कि उन सभी कलाकारों को भी उम्मीद देता है, जिन्हें अपने मुश्किल दिनों में भुला दिए जाने का डर रहता है।

सोनू सूद ने की मुलाकात, फिल्म में काम देने पर चर्चा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/J35vA9pLirU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/J35vA9pLirU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोनू सूद ने भी शरद कपूर की मदद के लिए पहल की है। एसोसिएशन के मुताबिक, सोनू सूद ने उनसे संपर्क किया और मुलाकात कर एक ऐसे प्रोजेक्ट पर चर्चा की, जिससे शरद कपूर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं।संगठन ने सोनू सूद का आभार जताते हुए बताया कि उन्होंने अभिनेता के लिए चिकित्सा सहायता का भी इंतजाम किया है। इस पहल से शरद कपूर को फिर से फिल्मी दुनिया में सक्रिय होने का अवसर मिल सकता है।

जनवरी से शुरू करेंगे हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

शरद कपूर के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में काम मिला है और वह जनवरी से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। आर्थिक मदद और नए प्रोजेक्ट मिलने की खबरों के बीच अभिनेता के करियर को लेकर नई उम्मीद जगी है।शरद कपूर ने शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में काम किया था और इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालिया वीडियो वायरल होने के बाद उनके मुश्किल हालात की चर्चा शुरू हुई थी। अब सलमान खान और सोनू सूद की मदद तथा हॉलीवुड फिल्म मिलने की खबर उनके लिए राहत भरी मानी जा रही है।